शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा 29% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा बढ़ कर 396 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 307 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 29% की वृद्धि हुई है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में बैंक की कुल आय 23% बढ़ कर 2702 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2191 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:25 बजे यह 0.58% की बढ़त के साथ 486.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2014) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!