शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैक्सो फार्मा (Glaxosmithkline Pharma) का मुनाफ 43% घटा

कारोबारी साल 2014 की पहली तिमाही में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स (Glaxosmithkline Pharmaceuticals) के मुनाफा घट कर 97 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 169 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 43% की गिरावट आयी है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 4% घट कर 610 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 637 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का ऱुख है। बीएसई में दोपहर 3:25 बजे कंपनी का शेयर 0.12% की कमजोरी के साथ 2505 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!