शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑनमोबाइल (OnMobile) ने सिंक्रोनोस टेक (Synchronoss Tech) के साथ विवाद सुलझाया

ऑनमोबाइल ग्लोबल (OnMobile Global) ने एक मुकदमे का निपटारा कर दिया है।

अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित कंपनी सिंक्रोनोस टेक्नोलॉजीज इंक (Synchronoss Technologies Inc) ने ऑनमोबाइल और इसकी दो समूह इकाईयों ऑनमोबाइल यूएसए एलएलसी (OnMobile USA LLC) और वोक्समोबिली एस ए (Voxmobili SA) के खिलाफ सिंक्रोनोस के उत्पाद के पेटेंट के लिए एक मुकदमा दायर किया था। निपटारे की शर्तों के अनुसार सिंक्रोनॉस ने ऑनमोबाइल और इसकी सब्सीडियरी कंपनियों के खिलाफ मुकदमे का निपटारा कर लिया है। यह निपटारा लगभग 3,000,000 डॉलर में हुआ है। इस कानूनी निपटारे के लिए ऑनमोबाइल कंपनी सिंक्रोनोस को 3,000,000 डॉलर का भुगतान करेगी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.28% की कमजोरी के साथ 36.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख