शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) : चाकन संयंत्र में 28 अप्रैल को कर्मचारी नहीं करेंगे काम

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को चाकन संयंत्र के कर्मचारी यूनियन से नोटिस मिला है।

कंपनी के चाकन संयंत्र की कर्मचारी यूनियन विश्व कल्याण कामगार संगठन (Vishwa Kalyan Kamgar Sanghatana) ने यह नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 28 अप्रैल 2014 की मॉर्निंग शिफ्ट में चाकन संयंत्र के सभी कर्मचारी काम नहीं करेगे। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि काम रोके जाने को हड़ताल न समझा जाये।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.65% की बढ़त के साथ 2013.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2014)  

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख