शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑयल इंडिया (Oil India) : पेट्रोनेफ्ट रिसोर्सेज (Petroneft Resources) में करेगी निवेश

ऑयल इंडिया (Oil India) ने आयरलैंड की कंपनी के साथ फार्मआउट (Farmout) समझौता किया है।

इस फार्मआउट समझौते के तहत ऑयल इंडिया आयरलैंड की कंपनी पेट्रोनेफ्ट रिसोर्सेज पीएलसी (Petroneft Resources Plc) के साथ लाइसेंस 61 के टोमस्क ऑब्लास्ट, रशियन फेडेरेशन में 50% नोन-ऑपरेटिंग उत्पादन करेगी। इसके लिए ऑयल इंडिया 85 लाख डॉलर का निवेश करेगी। हालाँकि पेट्रोनेफ्ट इस लाइसेंस की संचालक कंपनी बनी रहेगी। इस फार्मआउट के पूरा हो जाने के बाद पेट्रोनेफ्ट छह कुओं की खुदाई (ड्रीलिंग) का काम शुरू करेगी। इस लाइसेंस से ऑयल इंडिया को 50% उत्पादन और रिजर्व मिलेंगे। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.55% की बढ़त के साथ 477.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख