शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने अमेरिकी बाजार से दवाएँ वापस ली

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) बाजार से अपनी दवाएँ रिकॉल (वापस) कर रही है।

कंपनी अमेरिका से अपनी अल्सर की दवा रैनीटीडाइन (Ranitidine) की 2,900 बोतलें रिकॉल कर रही है।

 रैनीटीडाइन  दवा की बोतल में अन्य दूसरी दवा मिलने से बाजार से इन दवाओं को वापस लिया जा रहा है। 

गौरतलब है कि रैनीटीडाइन की 150 एमजी गोलियों की 500 काउंट बोतलें शासुन फार्मास्युटिकल्स (Shasun Pharmaceuticals) ने ग्लेनमार्क जेनेरिक्स इंक के लिए तैयार की है। 

गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.11% की कमजोरी के साथ 582.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!