शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) : रक्षा क्षेत्र में निवेश की अनुमति नहीं

सरकार की नयी एफपीआई निवेश नीति के तहत पुंज लॉयड (Punj Lloyd) रक्षा क्षेत्र में निवेश नहीं कर पायेंगी। 

सरकार द्वारा 17 अप्रैल 2014 को लागू नयी एफडीआई नीति के तहत एफपीआई यानी पोर्टफोलिओ निवेश के जरिये कंपनी रक्षा क्षेत्र में निवेश नहीं कर पायेगी। गौरतलब है कि कंपनी को 11 सितंबर 2007 को रक्षा क्षेत्र में संबंधित उत्पादों के उत्पादन के लिए लाइसेंस मिला था।

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.27% की बढ़त के साथ 33.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!