शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) : बेच सकेगी दवा, शेयर चढ़े

नैटको फार्मास्युटिकल्स (Natco Pharmaceuticals) को अमेरिकी न्यायालय से एक बड़ी राहत मिली है।

न्यायालय ने टेवा फार्मा (Teva Pharma) की उस अर्जी को ठुकरा दिया है, जिसमें नैटको फार्मा द्वारा कोपैक्सोन की जेनेरिक वर्जन दवा को बाजार में उतारे जाने पर रोक लगाने की माँग की गयी थी। न्यायालय ने टेवा की अर्जी को खारिज करते हुए नैटको को दवा बेचने की मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि ऐसा दूसरी बार हुआ है जब न्यायालय ने टेवा फार्मा की अर्जी ठुकराई है। 

शेयर बाजार में नैटको फार्मा के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 808.15 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:22 बजे यह 7.32% की बढ़त के साथ 768 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख