शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) : बांग्लादेश में उतारा ब्रांड हीरो (Hero)

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बांग्लादेश बाजार में प्रवेश कर लिया है।

कंपनी ने लोकप्रिय दोपहिया ब्रांड हीरो (Hero) बांग्लादेशी बाजार में बिक्री के लिए पेश किया है। कंपनी शुरुआती दौर में 50 शोरूमों के जरिये बाजार में अपने 11 लोकप्रिय हीरो मोटरसाइकिल और स्कूटर उतारेगी। इन सभी उत्पादों पर पाँच साल की गारंटी दी जायेगी।

कंपनी अपने पहली विदेशी उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए निटोल निलॉय समूह (Nitol Niloy Group) के साथ संयुक्त उपक्रम (JV) बनायेगी। इस संयुक्त उपक्रम में हीरो मोटोकॉर्प की 55% की बहुमत हिस्सेदारी होगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3 बजे यह 1.10% की बढ़त के साथ 2242.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख