शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) : एलऐंडटी जनरल इंश्योरेंस के साथ एफजीआई का विलय रद्द

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) ने एलऐंडटी (L&T) के साथ एक विलय समझौता रद्द करने का फैसला किया है।

इसके तहत फ्यूचर रिटेल ने अपनी इंश्योरेंस संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनी फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (एफजीआईआईसीएल) का एलऐंडटी जनरल इंश्योरेंस (एलटीजीआई) के साथ विलय और एलऐंडटी और इसकी अन्य संयुक्त उपक्रम भागीदार मात्साप्पीज ग्राफ्सचाप हॉलैंड एनवी में आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री करनी थी।

हालाँकि फ्यूचर रिटेल अब इस सौदे को अंतिम रूप देने और मंजूरी में देरी की वजह से इसे आगे नहीं बढ़ा सकता है। 

शेयर बाजार में फ्यूचर रिटेल के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:20 बजे यह 2.61% की बढ़त के साथ 113.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!