शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) ने एचजेडपीसी (HZPC) से मिलाया हाथ

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने एक संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता किया है।

एमऐंडएम की एग्री क्षेत्र की सब्सीडियरी कंपनी ने हॉलैंड की एचजेडपीसी (HZPC) के साथ भारत और विदेशों में किसानों को अच्छी गुणवत्ता के आलू बीजों की आपूर्ति कराने के लिए यह संयुक्त उपक्रम बनाया है।

इस संयुक्त उपक्रम में महिंद्रा एग्री की 60% और एचजेडपीसी की 40% हिस्सेदारी होगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:46 बजे यह 1.21% की बढ़त के साथ 1036.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!