शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) का मुनाफा 5% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में कैर्न इंडिया (Cairn India) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 3,035 करोड़ रुपये रहा है।

जबकि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 2,884 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 5% बढ़ा है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1% बढ़ कर 5,049 करोड़ रुपये रही है, जो कि अक्टूबर-दिसंबर 2014 तिमाही में 5,000 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.27% के नुकसान के साथ 352.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!