शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीक्वेंट साइंटिफिक (Seqent Scientific) : शासुन फार्मा (Shasun Pharma) में करेगी निवेश

सीक्वेंट साइंटिफिक (Seqent Scientific) के निदेशक मंडल की बैठक में निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

सीक्वेंट के निदेशक मंडल में शासुन फार्मा (Shasun Pharma) के शेयरों और वारंटों में 150 करोड़ रुपये तक का निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2,000,000 परिवर्तनीय वारंट जारी करने को भी हरी झंडी दिखा दी गयी है। 

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शु्क्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.23% की बढ़त के साथ 255.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!