शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhart) की दवाओं की बिक्री पर लगी रोक

वोकहार्ट (Wockhart) की दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी गयी है।

हिमाचल प्रदेश के स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने वोकहार्ट की डिसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड की 10 एमजी, ट्रैमोडोल हाइड्रोक्लोराइड की 50 एमजी और एक्टैमेनोफेन की 325 एमजी दवाओं के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है।

हालाँकि कंपनी ने ड्रग कंट्रोलर के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार से अपील की है। 

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.87% की बढ़त के साथ 660.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!