शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) का मुनाफा मामूली बढ़ा

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में लार्सन ऐंड टुब्रो फाइनेंस होल्डिंगस (Larsen & Toubro Finance Holdings) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 186 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 171 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 9% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 25% बढ़ कर 1400 करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 1118 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.51% की बढ़त के साथ 68.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!