शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइडस आर्कोलैब (Strides Arcolab) : बैंगलुरु संयंत्र को यूएसएफडीए से मंजूरी

स्ट्राइडस आर्कोलैब (Strides Arcolab) के केआरएस गार्डन्स (KRS Gardens) उत्पादन संयंत्र को हरी झंडी दिखा दी गयी है।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कंपनी के बैंगलुरु स्थित ओरल डोसेज उत्पादन संयंत्र का हाल ही में निरीक्षण किया और इसके संचालन को जारी रखने के लिए मंजूरी दे दी।

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में कंपनी के इस संयंत्र का यूएसएफडीए ने निरीक्षण कर मंजूरी दी थी। इस संयंत्र में गोलियाँ और कैप्सूल का उत्पादन किया जाता है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 497.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:19 बजे यह 4.40% की बढ़त के साथ 486.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!