शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिली दोहा मेट्रो परियोजना

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक परियोजना मिली है।

कंपनी को कतर के रेलवे विभाग से मेट्रो परियोजना प्राप्त हुई है। कंपनी के एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन कारोबार को कतर की दोहा मेट्रो परियोजना के लिए लगभग 4510 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत दोहा मेट्रो परियोजना की गोल्ड लाइन की डिजाइनिंग और निर्माण का काम किया जाना है। 

कंपनी को यह परियोजना ग्रीस की एक्टर (Aktor), तुर्की के एसटीएफए समूह (STF Group) आदि कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम (JV) में मिली है। संयुक्त उपक्रम में इस पूरी परियोजना का कुल मूल्य लगभग 20,000 करोड़ रुपये है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:53 बजे यह 0.95% की कमजोरी के साथ 1364.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!