शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मुनाफा बढ़ कर 2,652 करोड़ रुपये

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मुनाफा 15% बढ़ा है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 2,652 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 2,304 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान बैंक की कुल आय 15% बढ़ कर 14,465 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 12,574 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में 31 मार्च 2014 को समाप्त वर्ष के लिए 23 रुपये प्रति शेयर के भाव से लाभांश की भी घोषणा की गयी। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर बढ़त गवाँ कर 1276.95 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1:15 बजे बैंक का शेयर 0.54% की कमजोरी के साथ 1291.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!