शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचयूएल (HUL) के मुनाफे में हल्की बढ़त

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का मुनाफा बढ़ कर 872 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 787 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 11% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 28% बढ़ कर 7,094 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 5,555 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौट आया। बीएसई में दोपहर 3:20 बजे यब 0.57% की बढ़त के साथ 584 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!