शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेक्सावेयर (Hexaware) की आय बढ़ी, मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 70 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 79 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह साल दर साल के आधार पर कंपनी के मुनाफे में 11% की गिरावट आयी है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 16% बढ़ कर 589 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 508 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

इस खबर के बाद बीएसी में कंपनी का शेयर 151.95 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 2 बजे यह 10.69% के नुकसान के साथ 153.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!