शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) - रैनबैक्सी (Ranbaxy) सौदा फँसा

सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceuticals) और रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) सौदे को झटका लगा है।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सन फार्मा-रैनबैक्सी सौदे पर रोक बरकरार रखी है। न्यायालय ने फिलहाल स्टॉक एक्सचेंजो और सेबी (SEBI) को इस विलय सौदे को मंजूरी न देने का आदेश दिया है। 

निवेशकों ने इस सौदे में इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। हालाँकि सन फार्मा इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों का खंडन कर रही है। 

गौरतलब है कि सन फार्मा ने हाल ही में रैनबैक्सी में 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। यह सौदा लगभग 3.2 अरब डॉलर यानी लगभग 24,000 करोड़ रुपये का है। 

शेयर बाजार में सन फार्मा के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:53 बजे यह 1.22% के नुकसान के साथ 631.55 रुपये पर है।

रैनबैक्सी के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। बीएसई में यह 2.02% के नुकसान के साथ 473.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख