शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अलस्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) का मुनाफा बढ़ा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में अलस्टॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) का मुनाफा बढ़ कर 62 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 17% की बढ़ोतरी हुई है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 20% बढ़ कर 1313 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 1096 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर 297 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:20 बजे यह 10.84% की बढ़त के साथ यह 293.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!