शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) ने दिया स्पष्टीकरण

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) ने मीडिया में प्रकाशित एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

डेल्टा कॉर्प ने आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा कंपनी में छापे की खबर पर स्पष्ट किया है कि उनके पास तलाशी और जब्ती का नोटिस है। कंपनी अधिकारियों की जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रही है।

कंपनी का यह स्पष्टीकरण बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आया है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.71% के नुकसान के साथ 92.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मई 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख