शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) : बिजली संयंत्र का संचालन

एनटीपीसी (NTPC) ने राजगढ़ बिजली स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने राजगढ़ सोलर पीवी पावर स्टेशन की 20 मेगावॉट सौर इकाई का व्यावसायिक संचालन शुरू किया है। इसके साथ ही राजगढ़ सोलर स्टेशन की क्षमता बढ़ कर 50 मेगावॉट हो गयी है। कंपनी के नॉन-कन्वेंशनल ऊर्जा परियोजनाओं की कुल क्षमता 95 मेगावॉट हो गयी है। 

एनटीपीसी के 20 मेगावॉट सोलर इकाई के संचालन से एनटीपीसी समूह की कुल क्रियान्वित क्षमता बढ़ कर 43,039 मेगावॉट और व्यावसायिक क्षमता 41,879 मेगावॉट हो गयी है। 

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.23% के नुकसान के साथ 116.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!