शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 11% घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अप्रैल 2014 में कुल 86,196 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने अप्रैल 2013 में 97,302 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में 11% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 79,119 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 90,523 रही थी। 

अप्रैल 2014 में कंपनी ने 7,077 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 6,779 गाड़ियों का निर्यात किया। इस तरह कंपनी का निर्यात साल-दर-साल 4% बढ़ा है। 

हालाँकि, कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 14% गिर कर 65,786 हो गयी है, जो कि बीते साल की इसी अवधि में 76,509 दर्ज हुई थी।

वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 4% की गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री घट कर 8322 हो गयी है। जो कि अप्रैल 2013 में 8696 रही थी।

कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 87% गिर कर 76 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 601 दर्ज की गयी थी।  

कंपनी की यह खबर गुरुवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.09% की बढ़त के साथ 1918 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!