शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) ने 36,274 वाहन बेचे

अप्रैल 2014 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री 12% घटी है।

इस दौरान कंपनी ने कुल 36,274 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 41,432 वाहन बेचे थे। 

घरेलू बाजार में कंपनी ने अप्रैल 2013 के 39,902 वाहनों के मुकाबले इस बार 34,107 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी के घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 15% की गिरावट आयी है।

हालाँकि, अप्रैल 2014 में कंपनी के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी ने 21,67 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 1,530 के मुकाबले 42% ज्यादा है।   

कंपनी की यह खबर गुरुवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.67% की बढ़त के साथ 1072.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!