शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी रेमंड (Raymond)

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में रेमंड (Raymond) को 40 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गयी है। 

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 576 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 567 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 3% बढ़ कर 575 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 557 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.23% की कमजोरी के साथ 310 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मई 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!