शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की बिक्री 14% बढ़ी

देश की सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की अप्रैल महीने की बिक्री में साल-दर-साल 14% की मजबूती दर्ज हुई है। 

बीते महीने कंपनी ने 571,054 वाहन बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2013 में इसने 499,113 वाहनों की बिक्री की थी।

गैर-त्योहारी मौसम में कंपनी की यह अब तक की सबसे अधिक बिक्री रही है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में बढ़त बनी हुई है। बीएसई में सुबह 11:17 बजे यह 0.72% की बढ़त के साथ यह 2209.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!