शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री मामूली घटी

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अप्रैल महीने की बिक्री में 4% की गिरावट आयी है।    

अप्रैल 2013 के 3,44,178 वाहनों के मुकाबले अप्रैल 2014 में कंपनी ने 3,31,529 वाहन बेचे हैं। 

बीते अप्रैल में कपनी ने 2,99,636 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2013 में इसने  3,00,827 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल मामूली गिरावट आयी है।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है। अप्रैल 2013 के 43,351 के मुकाबले अप्रैल 2014 में बिक्री 26% घट कर 31,893 रही है।

हालाँकि अप्रैल 2014 में कंपनी के निर्यात में 16% की बढ़ोतरी हुई है। बजाज ऑटो ने अप्रैल 2014 में 1,50,714 वाहनों का निर्यात किया, जबकि अप्रैल 2013 में इसने 1,30,329 वाहनों का निर्यात किया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:53 बजे यह 0.08% की बढ़त के साथ 1915 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख