शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की बिक्री 18% घटी

एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने अप्रैल 2014 में 5,366 ट्रैक्टर बेचे हैं।

अप्रैल 2013 में कंपनी ने 6,540 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह कंपनी के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 18% घटी है।इस दौरान घरेलू बाजार में कंपनी के ट्रैक्टरों की बिक्री 18% घट कर 5,236 रही है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 6,402 रही थी। अप्रैल 2014 में कंपनी के ट्रैक्टरों का निर्यात भी 6% घट कर 130 रहा है, जबकि अप्रैल 2013 में यह 138 दर्ज हुआ था।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1 बजे कंपनी का शेयर 3.48% के नुकसान के साथ 122.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!