शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में एचसीसी (HCC), शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (HCC) को 24 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंरनी घाटे से मुनाफे में आ गयी है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 23% बढ़ कर 1,185 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 963 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 21 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:55 बजे यह 6.82% की मजबूती के साथ 20.35 रुपये पर है। (षेयर मंथन, 02 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!