शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 20% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 679 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 818 करोड़ रुपये रहा था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 8,419 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 7,674 करोड़ रुपये रही थी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.44% की बढ़त के साथ 2625.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!