शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) करेगी अमेेरिकी उत्पादन संयंत्र बंद

सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceuticals) ने अमेरिका उत्पादन संयंत्र बंद करने का फैसला किया है।

कंपनी ने अमेरिकe में अपने उत्पादन कामकाज के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कंपनी ने डेट्रोइट स्थित संयंत्र को बंद रखने का नोटिस दिया है। कंपनी ने कर्मचारी संघ और मजदूरों को इसकी जानकारी दे दी है। कंपनी ने यह सुनिश्चित किया है कि इस फैसले से प्रभावित कर्मचारियों को उचित मुआवजा भी दिया जायेगा। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में कमजोरी का रुख रहा। बीएसई में यह 0.25% की कमजोरी के साथ 630 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!