शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा 25% बढ़ा

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा बढ़ कर 158 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 126 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 25% की बढ़ोतरी हुई है। 

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय 10% बढ़ कर 5238 करोड़ रुपये रहा था, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 4777 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 

शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3 बजे बैंक का शेयर 8.65% के नुकसान के साथ 95.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!