शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) का मुनाफा बढ़ कर 553 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में ल्युपिन (Lupin) का मुनाफा 36% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 553 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 408 करोड़ रुपये रहा था। 

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 21% बढ़ कर 3,121 करोड़ रुपये रहा था, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,586 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 20% बढ़ कर 3,052 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,538 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:17 बजे कंपनी का शेयर 1.29% की बढ़त के साथ  988.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!