शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएसईएल (NSEL) घोटाला : जिग्नेश शाह (Jignesh Shah) गिरफ्तार

एनएसईएल (NSEL) घोटाले में मुंबई पुलिस ने नयी गिरफ्तारियाँ की हैं।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने 5,600 करोड़ रुपये के एनएसईएल घोटाले में फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के प्रमोटर जिग्नश शाह (Jignesh Shah) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है।

इसके साथ ही ईओडब्लू ने एमसीएक्स (MCX) के पूर्व सीईओ श्रीकांत जवलगेकर (Shreekant Javalgekar) को भी हिरासत में ले लिया है। जवलगेकर पर एनएसईएल प्रबंधन के साथ घोटाले में शामिल होने का आरोप है। आज न्यायालय में दोनों को पेश किया जायेगा। 

शेयर बाजार में फाइनेंशियल टेक के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया है। यह 5.00% के नुकसान के साथ 276.70 रुपये पर है। 

एमसीएक्स के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। सुबह 11:20 बजे यह 4.56% के नुकसान के साथ 5009.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख