शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने दिया स्पष्टीकरण

सिप्ला (Cipla) ने दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

सिप्ला ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि टेवा फार्मा (Teva Pharma) द्वारा सिप्ला को 6 अरब डॉलर का ऑफर दिये जाने संबंधी खबरें पूरी तरह से निराधार है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि खबर में यह बताया गया है कि यह ऑफर नवंबर में किया गया था, जो पूरी तरह से गलत और आधारहीन है। सिप्ला बोर्ड को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला। कंपनी पहले भी इस तरह की अफवाहों का खंडन करती रही है। 

गौरतलब है कि एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर के हवाले से कहा गया है कि टेवा ने सिप्ला के समक्ष 6 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:55 बजे यह 1.35% की बढ़त के साथ 387.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!