शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबी केमिकल्स (AB Chemicals) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में आदित्य बिड़ला केमिकल्स (Aditya Birla Chemicals) का मुनाफा 91% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 0.74 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 8 करोड़ रुपये रहा था।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 33% बढ़ कर 282 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 212 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 161 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1:20 बज यह 15.71% के नुकसान के साथ 163.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!