शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केआरबीएल (KRBL) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में केआरबीएल (KRBL) का मुनाफा बढ़ कर 60 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 186% बढ़ा है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 74% बढ़ कर 860 करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 493 करोड़ रुपये रहा था। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेर 67.75 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 0.08% की बढ़त के साथ 64 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!