शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) को 74 करोड़ रुपये का घाटा

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) मुनाफे से घाटे में आ गयी है। 

इस दौरान कंपनी को 74 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 126 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय मामूली घट कर 2467 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2472 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 1% बढ़ कर 2436 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2411 करोड़ रुपये रही थी। 

गौरतलब है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 29 अक्टूबर 2013 को कंपनी के वित्तीय वर्ष में बदलाव को मंजूरी दी थी, जो 1 अप्रैल 2014 से प्रभावी हो गया। इस तरह वर्तमान वित्तीय वर्ष 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2014 तक 15 महीनों की अवधि का है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.26% के नुकसान के साथ 464.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख