शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का मुनाफा 63% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 614 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 377 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 63% की वृद्धि हुई है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 165% बढ़ कर 5,058 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,907 करोड़ रुपये रही थी। 

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 0.91% की बढ़त के साथ 1838.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!