शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) : नोवार्टिस (Novartis) के साथ सुलह

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) ने सुलह समझौता किया है।

सन फार्मा की सब्सीडियरी ने नोवार्टिस फार्मा (Novartis Pharma) के साथ यह समझौता किया है। समझौते के तहत नोवार्टिस ने अमेरिकी अदालत में सन फार्मा द्वारा ग्लीवेक दवा के एएनडीए आवेदन के खिलाफ दायर की गयी याचिका वापस लेने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि ग्लीवेक की गोलियों का इस्तेमाल क्रोनिक ल्यूकेमिया के इलाज में किया जाता है। 

सुलह समझौते बाद सन फार्मा की सब्सीडियरी ग्लीवेक की दवा को 1 फरवरी 2016 में बाजार में उतार सकती है।

आईएमएस (IMS) के मुताबिक अमेरिका में ग्लीवेक की सालाना बिक्री लगभग 2 अरब डॉलर की है। एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) की वीपी रिसर्च सरबजीत कौर नांगरा ने इस समझौते पर शेयर मंथन से बातीचत में कहा कि इस समझौते से अमेरिकी बाजार में सन फार्मा की ओर से इस दवा को उतारे जाने के बारे में स्पष्टता आ गयी है। इसका पूरा असर कंपनी के 2016-17 के कारोबारी नतीजों में दिखेगा। नांगरा का कहना है कि एक संकोची आकलन के मुताबिक यह दवा छह महीने की एक्सक्लूसिविटी अवधि में कंपनी की बिक्री में लगभग 25 करोड़ डॉलर और मुनाफे में 7.5 करोड़ डॉलर का योगदान कर सकती है। 

शेयर बाजार में सन फार्मा के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में सुबह 11:18 बजे यह 2.71% की बढ़त के साथ 627.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!