शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial) के मुनाफे में मामूली बढ़त

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (Oracle Financial Services) का मुनाफा बढ़ कर 279 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 266 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी हुई है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 764 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 739 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

कंपनी के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.11% के नुकसान के साथ 2912.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख