शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसएसपीडीएल (SSPDL) : यूके की कंपनी ने किया अधिग्रहण

एसएसपीडीएल (SSPDL) ने इंटरसर्व होल्डिंग्स (Interserve Holdings) के साथ एक समझौता किया है।

एसएसपीडीएल ने यूके की कंपनी इंटरसर्व के साथ शेयर खरीद समझौता किया है, जिसके तहत इंटरसर्व ने 1 रुपये प्रति शेयर के भाव से 686,000 शेयर खरीद कर एसएसपीडीएल की संपूर्ण हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

इस अधिग्रहण के बाद एसएसपीडीएल, इंटरसर्व की सब्सीडियरी कंपनी बन गयी है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के सेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.52% के नुकसान के साथ 13 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख