शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरसीएफ (RCF) का मुनाफा बढ़ा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में राष्ट्रीय केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (Rashtriya Chemicals & Fertilizers) का मुनाफा बढ़ कर 152 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 118 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी हुई है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 9% घट कर 1,922 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,110 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 46.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:30 बजे यह 12.10% की मजबूती के साथ 45.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!