शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जे कुमार इन्फ्रा (J Kumar Infra) को 467.51 करोड़ रुपये के ठेके

जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (J Kumar Infraprojects) को विभिन्न कंपनियों से ठेके मिले हैं।

ये ठेके कुल 467.51 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं। इन परियोजनाओं के तहत कंपनी को 204.94 करोड़ रुपये का ठेका पश्चिमी इलाकों में विभिन्न सड़क निर्माण के लिए किया गया है। वहीं, 109.26 करोड़ रुपये का ठेका फ्लाईओवर आदि की डिजाइनिंग व निर्माण के लिए मिला है। इन सबके अलावा भी कंपनी को 22 करोड़ रुपये के विभिन्न ठेके मिले हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 283.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1 बजे यह 13.76% की मजबूती के साथ 272.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!