शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) : तीन दिनों तक उत्पादन बंद

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने ऑटोमोटिव संयंत्रों में कामकाज बंद कर दिया है।

कंपनी ने घटती मांग की वजह से उत्पादन और बिक्री को समानांतर करने के लिए अगले तीन दिनों तक अपने ऑटोमोटिव संयंत्रों में कामकाज बंद करने का फैसला किया है। 

एमऐंडएम की सब्सीडियरी कंपनी महिंद्रा व्हीकल मैन्युफैक्चर्स (Mahindra Vehicle Manufacturers) के चाकण स्थित संयंत्र में भी अगले तीन दिनों तक कोई उत्पादन नहीं किया जायेगा। 

हालाँकि कंपनी का कहना है कि तीन दिनों तक कंपनी के उत्पादन कामकाज ठप्प होने से इसका बाजार में कंपनी के वाहनों की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:52 बजे यह 0.47% की कमजोरी के साथ 1130.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख