शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) : गैस चोरी के आरोपों से आहत

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने गैस चोरी के आरोपों पर दुख व्यक्त किया है। 

ओएनजीसी (ONGC) के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी निदेशक (सीएमडी) डीके सराफ (DK Sarraf) ने आरआईएल पर केजी डी6 बेसिन से गैस चोरी करने के आरोप लगाये हैं।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ओएनजीसी में ही कुछ तत्व कंपनी के नये चेयरमैन को गुमराह कर रहे हैं। पिछले 13 से अधिक वर्षों में इन ब्लॉकों से गैस नहीं खोज पाने की अपनी विफलता को छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं। कंपनी ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है।  

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजी डी6 ब्लॉक में गैस खोज के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये थे। 

आरआईएल का यह स्पष्टीकरण शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आया है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.41% की बढ़त के साथ 1127.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!