शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) - रैनबैक्सी (Ranbaxy) विलय सौदे से रोक हटी

सन फार्मा (Sun Pharma) - रैनबैक्सी (Ranbaxy) सौदे के लिए राहत की खबर है।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (HC) ने सन फार्मा-रैनबैक्सी विलय सौदे पर लगी रोक हटा दी है। 

गौरतलब है कि सन फार्मा ने रैनबैक्सी की 100% हिस्सेदारी खरीदी थी। निवेशकों ने इस सौदे पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए सवालिया निशान लगाये थे, जिसके बाद आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने विलय सौदे पर रोक लगा दी थी। यह सौदा लगभग 4 अरब डॉलर यानी लगभग 24,000 करोड़ रुपये का है। 

शेयर बाजार में सन फार्मा के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 1.74% की बढ़त के साथ 594.85 रुपये पर है। 

रैनबैक्सी लैब में भी मजबूती बनी हुई है। यह 2.69% की बढ़त के साथ 449.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख