शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने रूस की कंपनी से मिलाया हाथ

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने रूस की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

ओएनजीसी की सब्सीडियरी कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने रूस की कंपनी रोसनेफ्ट (Rosneft) के साथ आर्कटिक सागर के अपतटीय क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन खोजबीन व उत्पादन और मूल्यांकन गतिविधियों के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं।  

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 424.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो कि इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:55 बजे यह 3.33% की बढ़त के साथ 421.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!